एमपी के शहडोल में नशे के कारोबार का चौंकाने वाला खुलासा,
सड़क मार्ग पर सख्ती के बाद अब तस्करों ने ट्रेनों को अपना जरिया बना लिया, लेकिन इस बार उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल पाई।

Contents
जीआरपी पुलिस ने शहडोल रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दो तस्करों को पकड़ा, जो हीराकुंड एक्सप्रेस से जुड़े कर्मचारी ही निकले। पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि एक आरोपी ट्रेन में सुपरवाइजर और दूसरा बेडरोल अटेंडर था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल निवासी मृणाल कांत महतो और झारखंड निवासी दीपेश महतो अपने पद का फायदा उठाकर ट्रेन के जरिए तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे।अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
#Shahdol #Drugtrafficking #BreakingNews #IndianRailways #CrimeNews


