Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पाली में भक्ति का सागर: मां विरासिनी जवारा जुलूस में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, कलेक्टर ने की पूजा-अर्चना

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कलेक्टर ने की मां विरासिनी पूजा अर्चना ,पाली में निकला भव्य जवारा जुलूस

 

जवारा पर हेलीकाप्टर के माध्यम से की गई पुष्पवर्षा

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

 

शहडोल संभाग के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पाली स्थित मां विरासिनी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया। इस दौरान आस्था और श्रद्धा का ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, मानो शहर की सड़कों पर हरियाली बिछ गई हो।

 

जवारा जुलूस का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की। इसके पश्चात लगभग 12,500 जवारा कलशों के साथ विशाल जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जुलूस में माता-बहनों द्वारा सिर पर जवारा कलश धारण कर की गई भक्ति साधना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह जुलूस मंदिर से प्रारंभ होकर प्रकाश चौराहा, सांई मंदिर, थाना रोड होते हुए सगरा तालाब पहुंचा, जहां विधि-विधान से कलशों का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह,कलेक्टर की धर्मपत्नी सीमा जैन, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले , श्री आसुतोश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक जुलूस को देखने पहुंचे। प्रमुख मार्गों और मकानों की छतों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

 

जवारा जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग में पुलिस बल तैनात रहा और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस वर्ष जुलूस का सबसे बड़ा आकर्षण हेलीकॉप्टर के माध्यम से की गई पुष्पवर्षा रही। पहली बार श्रद्धालुओं ने इस अनूठे दृश्य का अनुभव किया, जिसे देखकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन समिति के इस निर्णय की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment