Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पांचवीं-आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, बीछी गांव के दो होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

पांचवीं-आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, बीछी गांव के दो होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

एक ही परिवार के आशीष बने कक्षा 5वीं में द्वितीय, दिव्यांशु ने कक्षा 8वीं में प्रथम स्थान किया हासिल

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

सिंगरौली ब्यूरो सूरज सिंह

सिंगरौली। 26 मार्च 2026

चितरंगी। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई और सफल छात्रों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसी क्रम में सीधी जिले के सरस्वती ज्ञान मंदिर, सीधी खुर्द में अध्ययनरत चितरंगी विकासखंड के बीछी गांव के दो होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि दोनों छात्र एक ही परिवार से हैं और अपनी मेहनत के दम पर उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशीष यादव ने कक्षा 5वीं में 85.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्यांशु यादव ने कक्षा 8वीं में 92.16 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे परिवार एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिजनों में चाचा सुभाष यादव एवं भोला यादव ने बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित किया, वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन ने सफलता की राह आसान बनाई।

 

विद्यार्थियों की इस सफलता से बीछी गांव सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने खुशी जताते हुए दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

बताया जा रहा है कि दोनों छात्र शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और नियमित परिश्रम के साथ-साथ अनुशासन का पालन करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Share This Article
Leave a Comment