Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत मानपुर स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न

admin
6 Min Read
इस खबर को शेयर करें

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत मानपुर स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न*

यस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट उमरिया

समग्र विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित – विधायक मानपुर
स्वास्थ्य,शिक्षा,पोषण और कृषि में क्रांति लाएगा संपूर्णता अभियान – कलेक्टर

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया 20 मार्च। आकांक्षी विकासखंड योजना अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत मानपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश कि सरकार सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत मानपुर में आयोजित कार्यक्रम का सभी ग्रामीण एवं शहरवासी लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए संकल्प से समाधान अभियान का संचालन किया जा रहा है।

अगर कोई व्यक्ति किसी योजना का लाभ पाने से किसी कारण वश वंचित रह गए है, तो वह योजना का लाभ पाने के लिए पात्रतानुसार आवेदन करें।
उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि समय सीमा में ग्रामीण जनों को इसका लाभ मिले सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 की राशि प्रतिमाह दी जा रही है। इसी तरह मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं स्व सहायता समूहों का गठन करके अपनी आजीविका चला रही है।आज के दौर में महिलाएं स्वयं शसक्त होने के साथ साथ अपने परिवार को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रही हैं।

आज महिलाएं पुरुषों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।किसानों को पी एम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब,युवा,किसान और महिलाओं को शसक्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है,जिसका परिणाम है कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था में बन पाया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसी प्रकार कलेक्टर श्री धरणेंद्र जैन ने कहा कि नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशन में संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अभियान के तहत 6 संकेतकों पर कार्य किया जाना है। अभियान के माध्यम से आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाले 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिशत, रिपोटिंग माह के दौरान आंगनबाडी केंद्रों पर नामांकित बच्चों की दक्षता मापना, क्रियाशील शौचालयों के साथ क्रियाशील आंगनवाड़ी केंद्रो का प्रतिशत, पेयजल सुविधाओं के साथ क्रियाशील आंगनबाडी केंद्रो का प्रतिशत,स्कूलों की कुल संख्या के मुकाबले लड़कियों के लिए शौचालयों की संख्या वाले विद्यालयों का प्रतिशत, गोजातीय टीकाकरण से टीकाकृत पशुओ का प्रतिशत शामिल है।उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी संकेतकों के निर्धारित लक्ष्य को 14 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान का संचालन चार चरणों मे किया जा रहा है। जिसके माध्यम से ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। तृतीय चरण में खंड स्तरीय शिविर मानपुर में आयोजित किया गया है। खण्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में समस्याओं का निराकरण नही होने पर जिला स्तर पर आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कि सभी परिवार अपने घर की 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष तीन माह तक की किशोरी बालिका को सर्वाइकल कैन्सर से बचाव हेतु एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं। इसी तरह जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रत्येक नगरीय निकायों एव ग्रामीण क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है जो 30 जून तक चलेगा। अभियान के माध्यम से जल की एक एक बूंद को सहेजने का कार्य बोरी बंधान,तालाबो के आस पास साफ सफाई आदि करके किया जाएगा। उन्होने अपील करते हुए कहा कि अभियान में अधिक से अधिक ग्रामीण जन अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष भारती सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह ने भी संबोधित किया ।
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत मानपुर स्टेडियम आयोजित संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।इस दौरान मप्र डे ग्रामीण आजीविका मिशन कि स्व सहायता समूह कि महिलाओं द्वारा साबुन,आचार,आलू चिप्स,कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न,गेहूं उत्पादन,स्कूल शिक्षा विभाग,पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा दवाइयों का वितरण, जन जातीय कार्य विभाग, श्रम विभाग,राजस्व विभाग के साथ ही जनपद कार्यालय मानपुर द्वारा स्टॉल लगाए गए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment