Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

नर्सिंग-पैरामेडिकल भर्ती 2026 में बड़ा बदलाव: पद बढ़े, आवेदन तिथि बदली; अब 16 मार्च से शुरू होंगे फॉर्म

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

नर्सिंग-पैरामेडिकल भर्ती 2026 में बड़ा बदलाव: पद बढ़े, आवेदन तिथि बदली; अब 16 मार्च से शुरू होंगे फॉर्म

भोपाल | YES NEWS

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने समूह-5 के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर संशोधित सूचना जारी की है।

मंडल द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 106/2026 के अनुसार भर्ती परीक्षा की नियमपुस्तिका पहले ही जारी कर दी गई थी। लेकिन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सतना द्वारा पदों की संख्या बढ़ाए जाने के कारण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मंडल ने बताया कि पदों की संख्या में वृद्धि के बाद भर्ती की अद्यतन नियमपुस्तिका आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जिसके अनुसार अब नई तिथियों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया संचालित होगी।

अब उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा भी दी गई है, जिसके तहत 16 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा से जुड़ी अन्य सभी जानकारी और परीक्षा कार्यक्रम फिलहाल यथावत रहेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध अद्यतन नियमपुस्तिका और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2026

आवेदन में संशोधन शुरू: 16 मार्च 2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2026

 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-5 के तहत नर्सिंग और पैरामेडिकल भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ने के बाद आवेदन प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी 16 मार्च से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment