मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अब इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसा खेल एक दुल्हन ने खेला है।
महिला का नाम उमा वैस है। सीधी जिले के अजय वैस के साथ 12 फरवरी 2026 को उमा वैस की शादी हुई थी। अजय का घर सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतरा में है। शादी के 25वें दिन अजय उसकी पत्नी उमा ने ससुराल बुलाया। अपनी पत्नी के पास जाने के लिए अजय बाइक से निकला। उसका ससुराल सिंगरौली जिले के गन्नई में है। अजय बैस पत्नी की साजिश से अनजान था।
पत्नी ने अपने पति के आने की खबर लवर अमर बहादुर बैस को दे दी थी। अमर बहादुर बैस से उमा की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अमर शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। गर्लफ्रेंड की सूचना मिलने के बाद अमर बहादुर बैस ने अपने दोस्त चंद्र बहादुर वैश्य के साथ मिलकर अजय बैस को मारने की प्लानिंग की है। दोनों ने अजय को रजनिया जंगल में रोका। इसके बाद गला दबा दिया। इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए दोनों ने शव के ऊपर बाइक फेंक दिया।
सिंगरौली पुलिस ने इनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। साथ ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके बॉयफ्रेंड और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।




