Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लोड 04 पड़वा सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लोड 04 पड़वा सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी सरई थाना करनपठार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लोड कर परिवहन किए जा रहे 04 पड़वा को जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
दिनांक 07 मार्च 2026 को चौकी सरई पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अहिरगंवा तिराहा के पास एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में पड़वा को क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में घेराबंदी की गई।
कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की पिकअप वाहन तुलरा की ओर से आती दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 04 नग पड़वा विभिन्न रंग-रूप के क्रूरतापूर्वक लोड पाए गए, जिनके उठने-बैठने एवं हिलने-डुलने तक की पर्याप्त जगह नहीं थी। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि पशुओं को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने में वध के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 1959 की धारा 6(क), 6(ख), 9-10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मौके से पिकअप वाहन (कीमत लगभग ₹8 लाख) तथा 04 पड़वा (कीमत लगभग ₹1 लाख) जप्त किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करनपठार निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे, प्रआर फूल सिंह श्याम, राम प्रसाद मरावी, कमल सिंह मसराम, आर साहब लाल सौर, अनुराग, नीरज गुप्ता, सायबर सेल प्रआर पंकज मिश्रा तथा आर विनोद कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment