Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

क्षणिक निर्णय कई अनमोल जिंदगियों पर पड़ गया भारी

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ग्राम हिरवार, थाना पपौंध, तहसील ब्यौहारी, जिला शहडोल में एक अत्यंत दुखद घटना घटित हुई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है।


क्रोध और आवेश में लिया गया एक क्षणिक निर्णय कई अनमोल जिंदगियों पर भारी पड़ गया। विशेष रूप से तीन मासूम बच्चों का असमय इस दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और मर्मांतक है। उनके खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
यह घटना हम सभी को यह संदेश देती है कि जीवन के कठिनतम क्षणों में भी धैर्य, संवाद और संयम बनाए रखना कितना आवश्यक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
💐 भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन 💐
ॐ शांति। 🕯️🙏🏻

Share This Article
Leave a Comment