Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सन फाउंडेशन का बड़ा कदम: फरीदकोट में कल होगा ‘स्किल डेवलपमेंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन; पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया करेंगे उद्घाटन,

Alexander D’Souza
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सन फाउंडेशन का बड़ा कदम: फरीदकोट में कल होगा ‘स्किल डेवलपमेंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन; पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया करेंगे उद्घाटन,


-राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में युवाओं को मिलेगी मुफ्त स्किल ट्रेनिंग और रोजगार…
फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य को एक नई उड़ान देने की दिशा में कल एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित होने जा रहा है। सन फाउंडेशन द्वारा फरीदकोट में विशेष रूप से तैयार किए गए ‘स्किल डेवलपमेंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन समारोह सोमवार, 15 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।
यह सेंटर राज्यसभा सदस्य और सन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत हर साल 10000 युवाओं को पूरी तरह से मुफ्त वर्ल्ड-क्लास स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया गया है।
समारोह की मुख्य कड़ियां (Event Highlights):
मुख्य अतिथि (Chief Guest): श्री गुलाब चंद कटारिया (माननीय राज्यपाल, पंजाब)
मार्गदर्शक (Patron): डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी (माननीय सांसद – राज्यसभा, एवं चेयरमैन – सन फाउंडेशन)
दिन और तारीख: सोमवार, 15 जून 2026,
समय: सुबह 11:00 बजे
स्थान: हुनर विकास केंद्र उत्तमता, रेड क्रॉस बिल्डिंग, तलवंडी बाईपास, संधू मैरिज पैलेस के पास, फरीदकोट (पंजाब)।
मैनेजमेंट की भावुक अपील: ‘पंजाब की तरक्की में बनें भागीदार’
सन फाउंडेशन और मैनेजमेंट कमेटी ने इस गौरवमयी अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और मीडिया जगत को दिल से आमंत्रित किया है। कमेटी का कहना है कि आप सभी की गरिमामयी मौजूदगी हमारे छात्रों और युवाओं के उत्साह को दोगुना करेगी। आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनें और पंजाब के युवाओं को तरक्की तथा आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
न्यूज़: 14-1
फोटो कैप्शन: पैट्रन: डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी (माननीय मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट, राज्यसभा और चेयरमैन, सन फाउंडेशन)।

Share This Article
Leave a Comment