Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

मानवता के लिए बलिदान: फरीदकोट और कोटकपूरा में उमड़ा विश्वास का सैलाब, -जीवंत हुई ‘क्रूसीफिकेशन वॉक’:

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मानवता के लिए बलिदान: फरीदकोट और कोटकपूरा में उमड़ा विश्वास का सैलाब,
-जीवंत हुई ‘क्रूसीफिकेशन वॉक’:


फरीदकोट/ कोटकपूरा (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): गुड फ्राइडे के पवित्र अवसर पर फरीदकोट और कोटकपूरा के ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के बेमिसाल बलिदान और उनके कष्टों को याद करते हुए भव्य ‘क्रूसीफिकेशन वॉक’ का आयोजन किया। हज़ारों की संख्या में जुटे भक्तों ने नम आंखों से प्रभु के त्याग को नमन किया और शांति व भाईचारे का संदेश दिया।
फरीदकोट: बच्चों की झांकियों ने जीवंत किया 2025 साल पुराना मंजर
फरीदकोट के सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में फादर सिविनोज़ के मार्गदर्शन में विशेष स्लीबी यात्रा निकाली गई।
बलिदान की याद: पैरिश चर्च काउंसिल के अध्यक्ष बलवीर मसीह ने कहा कि यह वॉक हमें याद दिलाती है कि कैसे यीशु मसीह ने पूरी मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए स्वयं को क्रूस पर समर्पित कर दिया।
विशेष आकर्षण: चर्च के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों ने सूली पर चढ़ाए जाने के ऐतिहासिक दृश्य को फिर से जीवंत कर दिया, जिसे देख हर कोई भावुक हो उठा।
महिला नेतृत्व: मरियम सेना की अध्यक्ष बलडीना तेजा और उनकी टीम ने यात्रा का नेतृत्व किया। ये यात्रा सैंट मैरी स्कूल से सात नंबर चुंगी से होते हुए यह यात्रा वापस चर्च में संपन्न हुई, जहाँ भक्तों ने पवित्र जीवन जीने का संकल्प लिया।
कोटकपूरा: क्षमा और प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान
कोटकपूरा के सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च द्वारा फादर जॉन तेजा के नेतृत्व में हरिनो रोड से स्लीबी यात्रा की शुरुआत हुई।
शांति का संदेश: मुख्य वक्ता फादर जॉन तेजा ने प्रभु के अपार प्रेम पर प्रकाश डाला। वहीं, समाजसेवी अनुप्रताप सिंह बराड़ ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें आपसी नफरत भुलाकर माफ़ी और भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
सामूहिक भागीदारी: एडवोकेट सैमुअल मसीह ने बताया कि सैकड़ों भक्तों ने झांकियों के माध्यम से प्रभु के दुखों को अनुभव किया और विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर फादर थॉमस, सिस्टर माधुरी, सिस्टर लपांशुक, सिस्टर मीनू, बाबू सैमुअल, जोगिंदर मसीह, गोगी मसीह, रिंकू, रॉबिन, बख्शीश मसीह, कुलविंदर, माइकल मसीह, राजवीर, आकाश, जसपाल, अलविना सैम, तमन्ना, प्रीत, मीनाक्षी, सोनी और सोनिया सहित समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
न्यूज़ 4-2

फोटो 01: फरीदकोट में सेंट मैरी कैथोलिक चर्च की यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब।

- Advertisement -
Ad imageAd image

फोटो 02: कोटकपूरा में सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च की झांकियों के दृश्य।

Share This Article
Leave a Comment