Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रायसेन जेल में सनसनीखेज वारदात: हत्या के आरोपित कैदी ने प्रहरी को मारी गोली

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रायसेन जेल में सनसनीखेज वारदात: हत्या के आरोपित कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर; जेल अधीक्षक निलंबित

रायसेन जिला जेल में हत्या के आरोपित कैदी नीलेश ठाकुर ने भागने की कोशिश में जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद जेल अधीक्षक आरके चौरे को निलंबित कर दिया गया है। गोलीकांड से जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।

अस्पताल में उपचाररत घायल जेल प्रहरी।

डिजिटल डेस्क, रायसेन। रायसेन जिला जेल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हत्या के मामले में बंद कैदी ने भागने की कोशिश के दौरान जेल प्रहरी पर फायरिंग कर दी। आरोपित नीलेश ठाकुर ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर अवैध कट्टे से दो गोलियां चलाईं। एक गोली कंधे के पास और दूसरी पीठ में लगी, जिससे प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जेल में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी घायल प्रहरी को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल स्थित एम्स रेफर कर दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने जेल अधीक्षक आरके चौरे को निलंबित कर दिया गया हैं। मामले की जांच का जिम्मा आईजी रैंक के अधिकारी को सौंपा गया है।

फलों की टोकरी लेने भेजा था, गेट खोलकर भागने लगा कैदी

घायल जेल प्रहरी के मुताबिक, बुधवार को जेल परिसर में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होना था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान कैदी नीलेश ठाकुर को फलों की टोकरी लेने गेट के पास भेजा गया था। मौका पाकर उसने गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। प्रहरी ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने कट्टे से दो फायर कर दिए।

Share This Article
Leave a Comment