IGNTU अमरकंटक में NSUI का हेल्प डेस्क बना विद्यार्थियों का सहारा
दूर-दराज से पहुंचे विद्यार्थियों की NSUI कार्यकर्ताओं ने की मदद, हर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई
अमरकंटक।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक में आज NSUI द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर विश्वविद्यालय में प्रवेश एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए दूर-दराज से पहुंचे विद्यार्थियों की सहायता की गई।
सुबह से ही हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रही। NSUI के सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ विद्यार्थियों की मदद में जुटे रहे और उन्हें विश्वविद्यालय से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। पहली बार विश्वविद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क काफी उपयोगी साबित हुआ।
इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष अनूपपुर जितेंद्र खांडे ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देना है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को सही जानकारी और मार्गदर्शन मिले, इसके लिए NSUI हमेशा उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि “विद्यार्थियों की समस्या हमारी समस्या है और उनकी मदद करना हमारी प्राथमिकता है।”
हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन मिलने से उनमें उत्साह देखने को मिला। NSUI कार्यकर्ताओं की इस पहल की विद्यार्थियों द्वारा सराहना भी की गई।





