Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

‘आप’ नेता अर्श सच्चर का बड़ा बयान: “मान सरकार के ऐतिहासिक फैसलों से धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को मिलेगी अभूत पूर्व मजबूती; अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा की गई धार्मिक व सांस्कृतिक घोषणाओं का ‘आप’ के वरिष्ठ नेता ने किया जोरदार स्वागत…

Alexander D’Souza
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

‘आप’ नेता अर्श सच्चर का बड़ा बयान: “मान सरकार के ऐतिहासिक फैसलों से धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को मिलेगी अभूत पूर्व मजबूती; अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा की गई धार्मिक व सांस्कृतिक घोषणाओं का ‘आप’ के वरिष्ठ नेता ने किया जोरदार स्वागत… 


फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता अर्श सच्चर ने अमृतसर में आयोजित “एक शाम भगवान शिव के नाम” कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा पंजाब की जनता के लिए की गई धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व की घोषणाओं का तहे दिल से स्वागत किया है।
अर्श सच्चर ने कहा कि ये घोषणाएं पंजाब की समृद्ध धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब हमेशा से गुरुओं, संतों और आपसी भाईचारे की पवित्र धरती रही है। सरकार के इन दूरगामी प्रयासों से समाज में एकता, आध्यात्मिकता और समानता के संदेश को और बढ़ावा मिलेगा।
मान सरकार की 5 बड़ी और ऐतिहासिक घोषणाएं:
अर्श सच्चर ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए प्रमुख घोषणाओं को रेखांकित किया:-
22 शहरों में गूंजेगा शिव नाम: भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंजाब के सभी 22 शहरों में “एक शाम भगवान शिव के नाम” जैसे भव्य भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
काली माता मंदिर का कायाकल्प: पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर का लगभग ₹80 करोड़ की लागत से रेनोवेशन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार:
इस लोकप्रिय योजना के तहत अब भक्तों के लिए श्री सालासर बालाजी धाम (राजस्थान), खाटू श्याम जी मंदिर (राजस्थान), हरिद्वार-ऋषिकेश (उत्तराखंड) और मथुरा-वृंदावन (उत्तर प्रदेश) जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को भी शामिल कर लिया गया है।
‘हमारे राम’ नाटक का मंचन: आगामी 1 अगस्त से पूरे पंजाब में भव्य स्तर पर “हमारे राम” नाटक का मंचन किया जाएगा, ताकि भगवान श्री राम के जीवन, आदर्शों, नैतिकता और सच्चाई का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंच सके।
अमृतसर में बनेगा भव्य लव-कुश मंदिर:
अमृतसर की पावन धरती पर भगवान श्री राम के सुपुत्रों लव-कुश और माता जानकी (सीता जी) को समर्पित एक भव्य व ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और इतिहास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
“पंजाब की धरती हर धर्म का सम्मान करने वाली धरती है”
अर्श सच्चर ने कहा कि पंजाब की मूल आत्मा आपसी प्यार, भाईचारे और मेलजोल में बसती है। हमें इसे और मज़बूत करके समाज में एकता का संदेश देना चाहिए।
प्रेस नोट के अंत में, ‘आप’ नेता ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे पंजाब पर अपनी कृपा बनाए रखें, हर परिवार को सुख-शांति और समृद्धि दें। उन्होंने दोहराया कि ये पहल सिर्फ धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह पंजाब की धार्मिक विरासत को सहेजने और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने की दिशा में सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है।
न्यूज़: 29-1,

Share This Article
Leave a Comment