मिठू बस्ती घटना: पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन सख्त, चेयरमैन जतिंदर मसीह ने पुलिस को लगाई कड़ी फटकार, तुरंत मांगी रिपोर्ट…


जालंधर (अलेक्जेंडर डिसूजा): जालंधर के मिठू बस्ती इलाके में गुरदयाल के घर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन ने कड़ा रुख अपना लिया है। इस मामले की जांच के लिए आज कमीशन के कार्यालय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन के माननीय चेयरमैन श्री जतिंदर मसीह गौरव ने की।
कमीशन के सामने पेश हुए पुलिस अधिकारी
कमीशन की इस जांच बैठक के दौरान पीड़ित परिवार भी मौजूद रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी आतिश भाटिया और एसएचओ जय इंदर सिंह कमीशन के समक्ष पेश हुए। पुलिस अधिकारियों ने अब तक की गई कार्रवाई और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी चेयरमैन के साथ साझा की।
पुलिसिया ढिलाई पर भड़के चेयरमैन: “न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं”:
मामले की समीक्षा करते हुए चेयरमैन श्री जतिंदर मसीह गौरव पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर बेहद नाराज दिखे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों और न्याय के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
“न्याय में देरी, न्याय न मिलने के बराबर है। पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और किसी भी कीमत पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी”: श्री जतिंदर मसीह गौरव, चेयरमैन (पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन)।
कमीशन द्वारा जारी सख्त निर्देश:
त्वरित कार्रवाई: पुलिस प्रशासन को बिना किसी देरी के मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
तत्काल रिपोर्ट: चेयरमैन ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि अब तक की गई पूरी कार्रवाई की एक डिटेल्ड प्रोग्रेस रिपोर्ट (Detailed Report) तुरंत कमीशन के सामने पेश की जाए।
पीड़ित को भरोसा: चेयरमैन ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि कमीशन उन्हें हर हाल में न्याय दिलाकर रहेगा।
न्यूज़: 9-4,
फोटोज़:





