*विश्व पर्यावरण दिवस पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान मे किया पौधरोपण*
*सामाजिक संगठन भारतीय किसान संघ ,पतंजलि के पदाधिकारियों ने रोपे पौधे*
डिण्डौरी/शहपुरा
विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संगठनों के द्वारा पौधारोपण का एक अभियान चलाया गया जिसमें जिले के सामाजिक संगठन के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद होकर पौधारोपण किया। यह पर्यावरण दिवस में समाज के भीतर एक सकारात्मक संदेश देने के लिए सामाजिक संगठनों के द्वारा ऐसे प्रयास किए जाते हैं पर्यावरण दिवस पर एक विशेष महत्व है क्योंकि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले जब हम पौधे का रोपण करते हैं उन पौधों को हम 10 से 15 दिवस अच्छे से देखभाल कर लिए तो वह पौधे ग्रोथ कर जाते हैं इसलिए 5 जून पर्यावरण दिवस पौधों पर का बहुत ही अच्छा समय रहता है जून में पौधे लगाए हुए पौधे अधिकतर 90% पौधे ग्रोथ कर जाते हैं ।
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान मे आज मां शारदा टेकरी, शहपुरा में 100 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया।
माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के इस प्रेरणादायक अभियान में सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।
आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने कहा पौधे लगाए। उनका कहना था “पेड़ लगाओ, मिट्टी बचाओ, बीमारी भगाओ”।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला युवा आयाम प्रमुख खूबचंद साहू, सदस्य ब्रजबिहारी साहू आदि किसान पदाधिकारी रहे उपस्थित।
दिनांक – 5 जून 2026





