Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

जा बेटा, अब तू सुकून से सो जा.”

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी को भावुक कर दिया.

 

 

तस्वीर में मां निर्मला राणा अपने बेटे हरीश राणा के सिरहाने बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. आंखों में आंसू, चेहरे पर दर्द और हाथों में बेटे के सिर को सहलाती ममता जैसे वह खामोशी से अपने लल्ला से कह रही हों, “जा बेटा, अब तू सुकून से सो जा.”

- Advertisement -
Ad imageAd image

13 साल से बेटे को इसी हालत में देख रही मां के लिए यह फैसला जितना बड़ा है, उतना ही पीड़ादायक भी. एक तरफ मां का दिल है, जो बेटे को अपने पास रखना चाहता है, तो दूसरी तरफ उसकी तकलीफ है, जिसे देखकर मां हर दिन टूटती रही. यही द्वंद्व मां निर्मला राणा और पिता अशोक राणा के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है. रह-रहकर बात करते हुए उनकी आंखों से बरबस आंसू की धारा बहने लगती है और गला रुंधने लगता है.

Share This Article
Leave a Comment