Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

नीट पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर भोपाल में NSUI का मुख्यमंत्री आवास घेराव, अनूपपुर के कार्यकर्ता भी रहे अग्रिम पंक्ति में

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

नीट पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर भोपाल में NSUI का मुख्यमंत्री आवास घेराव, अनूपपुर के कार्यकर्ता भी रहे अग्रिम पंक्ति में

 

भोपाल।

राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया तथा लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 30 मई को हुए इस उग्र प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जीतू पटवारी, उमंग सिंघार एवं दिग्विजय सिंह भी कार्यकर्ताओं के समर्थन में मौजूद रहे।

विशेष तौर पर अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र खांडे के नेतृत्व में लगभग 15 युवा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और आंदोलन में शामिल हुए। इन सभी ने छात्रहितों की रक्षा और युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

NSUI नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। साथ ही छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाकर विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment