Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

भावाधस ने फरीदकोट में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया ‘स्थापना दिवस’; युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश…

Alexander D’Souza
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

भावाधस ने फरीदकोट में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया ‘स्थापना दिवस’; युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश… 


फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस), जिला संगठन फरीदकोट द्वारा संगठन के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी वीर श्रेष्ठ ओम प्रकाश बोहत की कुशल लीडरशिप में भावाधस का “स्थापना दिवस” बड़ी धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह में समाज की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
भगवान वाल्मीकि जी के पवित्र मार्ग पर चलने की अपील:
इस शुभ अवसर पर समाज को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश बोहत (ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने सभी से भगवान वाल्मीकि जी के पवित्र मार्ग और उनकी शिक्षाओं पर चलने की भावुक अपील की। श्री बोहत ने इस बात पर विशेष ज़ोर दिया कि हर व्यक्ति को अपने परिवार की भलाई और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करने चाहिए। समाज की तरक्की ही देश की असली तरक्की है।
संगठन का विस्तार: नई नियुक्तियों से टीम को मिली मजबूती:
स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक मौके पर संगठन की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से जिला टीम का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष वीर किशोर नागवंश ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि वीर सतपाल पॉल जी को वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीर हरिदास जी को सिटी प्रेसिडेंट (फरीदकोट शहर अध्यक्ष) मनोनीत किया गया है। दोनों नवनियुक्त नेताओं ने संगठन और समाज के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की, उन्होंने पूरी लीडरशिप को भरोसा दिलाया कि वे संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने और समाज सेवा के कार्यों में तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर अपना योगदान देंगे।
युवा पीढ़ी से आह्वान: ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हाँ’ कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी श्री जितेंद्र कुमार हंस ने युवाओं को प्रेरित करते हुए एक बेहद सशक्त और हेल्दी मैसेज दिया। उन्होंने आज की नई पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। श्री हंस ने कहा कि युवाओं को मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनना होगा और जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत का रास्ता चुनना होगा।
इस मौके पर भावाधस की पूरी लीडरशिप और टीम मौजूद थी, जिसमें वीर विनोद कुमार तंबोली (जिला कैशियर) वीर रवि कुमार (जिला प्रेस सेक्रेटरी) वीर मिंटू गांधी, वीर राज कुमार, डॉ. जगरूप सिंह संधू, वीर धन्ना जी, वीर सुनील कुमार, मास्टर जसवंत सिंह, मास्टर जसविंदर सिंह (सभी सीनियर एडवाइजर) वीर संजय कुमार (सीनियर एडवाइजर और इंचार्ज भजन मंडली) वीर राजिंदर कुमार, वीर तरसेम कुमार, वीर हरजीत सिंह, वीर नरेश देवगन (सभी पर्सनल एडवाइजर) वीर हरप्रीत कुमार (इंचार्ज मेडिकल कॉलेज), वीर टीनू कुमार (इंचार्ज आरा कॉलोनी) वीर विशाल कुमार, इंजीनियर विकास बोहत, वीर विकास टिकाउ, और वीर टीटू (मेम्ब्रेस) खास तौर पर शामिल थे।
न्यूज़: 25-1
फोटो: (स्थापना दिवस समारोह के दौरान उपस्थित ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश बोहत, जिला अध्यक्ष किशोर नागवंश व अन्य पदाधिकारीगण)।

Share This Article
Leave a Comment