Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

एसडीएम बांवधगढ़ का सहकारी समिति पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

एसडीएम बांवधगढ़ का सहकारी समिति पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उमरिया केंद्र में अनाज एवं बारदानों की जांच, प्रबंधक रहे मौजूद

 

पत्रकार फैज मोहम्मद | उमरिया, मध्य प्रदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उमरिया केंद्र गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखे अनाज, बारदानों एवं रिकॉर्ड की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के समय समिति प्रबंधन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि केंद्र में खरीदे गए कुल अनाज की मात्रा 6707 क्विंटल है। वहीं प्राप्त बारदानों की कुल संख्या 13,500 बताई गई, जिनमें से 13,174 बारदानों का उपयोग किया जा चुका है।

एसडीएम ने गोदाम में रखे अनाज की स्थिति, भंडारण व्यवस्था एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीण के दौरान समिति प्रबंधक सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण को पारदर्शिता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment