ग्राम फुलहा में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से लगाई गुहार
ग्राम फुलहा में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। गांव में पानी की टंकी का निर्माण तो कराया गया, लेकिन उसके बाद ठेकेदार द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई और टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि हर जगह यही स्थिति देखने को मिलती है कि ठेकेदार निर्माण कार्य पूरा कर गायब हो जाते हैं। जब पानी सप्लाई की बात आती है तो जिम्मेदारी से बचते हुए गोलमोल जवाब दिए जाते हैं। इससे गांव के लोगों में शासन और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई कार्रवाई करेगा और ग्रामीणों को राहत दिलाएगा, या फिर मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
अब आने वाला समय ही बताएगा कि ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
संयुक्त संवाददाता
दीनानाथ गुप्ता
खास रिपोर्ट





