Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कठना नदी से अवैध रेत परिवहन पर फुनगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कठना नदी से अवैध रेत परिवहन पर फुनगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 लाख से अधिक का मशरूका जब्त

 

अनूपपुर। यस न्यूज ब्यूरो दिगम्बर शर्मा

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी फुनगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कठना नदी से अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से करीब 5 लाख 1 हजार रुपये मूल्य का मशरूका जप्त कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य एवं थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी फुनगा पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कठना नदी से अवैध रेत लोड कर एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम बम्हनी की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही फुनगा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम बीरबल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 49 वर्ष निवासी छिल्पा बताया। जांच के दौरान ट्रैक्टर बिना नंबर का पाया गया तथा चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह कठना नदी से रेत लोड कर बिक्री के लिए बम्हनी ले जा रहा था।

पुलिस ने ट्रॉली में लोड लगभग 1 घन मीटर रेत कीमती 1000 रुपये तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली कीमती 5 लाख रुपये सहित कुल 5 लाख 1 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि सोने सिंह परस्ते, प्रधान आरक्षक मनीराम मोगरे एवं आरक्षक वीर सिंह पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment