GGSMCH फरीदकोट का राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा: DRCON 2026 में डर्मेटोलॉजी रेजिडेंट्स ने जीते शीर्ष पुरस्कार…

फरीदकोट/ जम्मू (अलेक्जेंडर डिसूजा): बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद की कुशल रहनुमाई में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GGSMCH), फरीदकोट के डर्मेटोलॉजी विभाग ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है।
जम्मू में आयोजित DRCON 2026 (इंडियन एसोसिएशन फॉर डर्मेटो-रूमेटोलॉजी का दूसरा वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन) में संस्थान के युवा डॉक्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग और कॉलेज का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
पुरस्कारों की झड़ी-फरीदकोट के रेजिडेंट्स का शानदार प्रदर्शन:
डर्मेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमीर कुमार के कुशल मार्गदर्शन में, यहाँ के रेजिडेंट्स ने ‘अवार्ड पेपर प्रेजेंटेशन’ श्रेणी में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया:-
प्रथम पुरस्कार: डॉ. एबी जॉर्ज (सीनियर रेजिडेंट) को उनके असाधारण शोध पत्र के लिए प्रथम स्थान मिला।
द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त): डॉ. जेनी गोयल (सीनियर रेजिडेंट) और डॉ. शिवाली मंसूरी (जूनियर रेजिडेंट) ने संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया।
देशभर के विशेषज्ञों के बीच चमके युवा सितारे:
इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य विषय “त्वचा-सिस्टमिक रूमेटिक रोगों की एक खिड़की” (Skin-A Window to Systemic Rheumatic Diseases) रखा गया था। इस प्रतिष्ठित मंच पर देशभर से आए चिकित्सा दिग्गजों के बीच फरीदकोट के इन युवा डॉक्टरों की प्रस्तुति और शोध कार्य की विशेषज्ञों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
“यह उपलब्धि रेजिडेंट्स की कड़ी मेहनत और शोध के प्रति उनके अटूट समर्पण का परिणाम है। वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद के नेतृत्व में हमारा विभाग निरंतर चिकित्सा अनुसंधान में नए आयाम स्थापित कर रहा है”: डॉ. सुमीर कुमार, विभागाध्यक्ष।
अनुभवी दिग्गजों का मिला सहयोग:
सम्मेलन का सफल आयोजन संस्थापकों डॉ. मनीष कदम और डॉ. नवीन मोदी के मार्गदर्शन तथा डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सतीश सावंत और डॉ. विनय सिंह जैसे सम्मानित संरक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजन अध्यक्ष डॉ. आरती सकराल और आयोजन सचिव डॉ. चीना लांगर ने किया।
इस बड़ी जीत से न केवल गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज का गौरव बढ़ा है, बल्कि डर्मेटो-रूमेटोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नए शोधों को भी एक नई दिशा मिली है। विभाग में इस समय खुशी की लहर है और विजेता डॉक्टरों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
न्यूज़: 13-2,
फोटो:


