Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

OMG कूनो से निकला चीता पहुंचा ग्वालियर के जंगलों में, हाईवे के पास बढ़ी चिंता

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान से बाहर निकला कैप वन का एक चीता सांतऊ के जंगलों से होते हुए नयागांव क्षेत्र तक पहुंच गया है। उसे शिवपुरी लिंक रोड हाइवे के करीब देखा गया, जिसके बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

 

पिछले तीन दिनों से ग्वालियर के जंगलों में चीते की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। यह घोड़ा वन चौकी क्षेत्र के झांकरी, टोड़ा, मऊच, सांतऊ और नयागांव के जंगलों में लगातार मूवमेंट कर रहा है। मंगलवार को दिशा बदलते हुए उसने नयागांव के जंगल को अपना नया ठिकाना बना लिया।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

वन विभाग के अनुसार, फिलहाल चीता वन क्षेत्र में सुरक्षित है, लेकिन हाइवे की महज 500 मीटर की दूरी ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर रात के समय उसके हाइवे पार करने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा

सके।

Share This Article
Leave a Comment