Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फरीदकोट अनाज मंडी में तख्तापलट: -विवादित कमेटी भंग, ‘एडहॉक कमेटी’ ने संभाला मोर्चा—-

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फरीदकोट अनाज मंडी में तख्तापलट:
-विवादित कमेटी भंग, ‘एडहॉक कमेटी’ ने संभाला मोर्चा—-

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): फरीदकोट की नई अनाज मंडी में आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर छिड़ा विवाद सोमवार को बड़े धमाके के साथ शांत हुआ। मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित जनरल हाउस की समय नियुक्त मीटिंग में लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देते हुए पुरानी विवादित कमेटी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया। मंडी के भाईचारे को बचाने के लिए सर्वसम्मति से तीन सदस्यीय ‘एडहॉक कमेटी’ का गठन किया गया जोकि हफ़्ते बाद पक्की कर दी जाएगी।
बंद कमरे के फैसलों पर फूटा गुस्सा:
मीटिंग के दौरान भारी संख्या में मौजूद आढ़तियों ने बंटी गर्ग व समूह कमेटी के मैंबरों के चुनाव को असंवैधानिक करार दिया। कमीशन एजेंटों का आरोप है कि पिछला चुनाव पारदर्शी नहीं था, बल्कि कुछ लोगों ने बंद कमरे में अपनी मर्जी थोपी थी। आढ़तियों ने स्पष्ट किया कि मंडी की एकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“मेरी गैर-मौजूदगी में मुझे संरक्षक घोषित कर खुद अध्यक्ष बन जाना पूरी तरह गलत है। मेरे लिए मंडी का भाईचारा किसी भी कुर्सी या पद से कहीं ऊपर है”: वीरेंद्र कुमार बंसल बिंदरी (संरक्षक)।
नई ‘एडहॉक कमेटी’ की जिम्मेदारी:
विवाद के निपटारे और नई व्यवस्था बनाने के लिए गठित इस कमेटी में निम्नलिखित सदस्यों को शामिल किया गया है:-
वीरेंद्र कुमार बंसल बिंदरी, एडवोकेट पीयूष बंसल व राज मचाकी।
कमेटी का रोडमैप-समय सीमा: एडहॉक कमेटी को पिछली कमेटी के सदस्यों से संपर्क साधकर आपसी सहमति बनाने के लिए एक हफ्ते का समय नियुक्त किया गया है।
अंतिम विकल्प: यदि एक सप्ताह के भीतर सर्वसम्मति नहीं बनती है, तो लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए इन तीनो मैंबरों को ही पक्का कर और मैम्बर्स को लेकर नई कमेटी घोषित कर दी जाएंगे।
रबी सीजन पर फोकस:
सीजन की शुरुआत को देखते हुए नई कमेटी ने आढ़तियों को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक या व्यापारिक स्तर पर किसी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। एडवोकेट पीयूष बंसल ने एकता का संदेश देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित:
इस महत्वपूर्ण बैठक में राज मचाकी, विपन कुमार गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद बंसल, राहुल जैन, अश्वनी गांधी, महेंद्र बंसल, सुरजीत संधू, रवि गोयल, अनिल कुमार केतु, रंजीत सिंह, राजेश कुमार, कपिल जैन, विकास गर्ग, राहुल बंसल, धर्मपाल, रवि बंसल, सुधीर छाबड़ा, राजिंदर कुमार, पंकज बंसल, साहिल सुखीजा, राज कुमार गुप्ता (हरिओम), इकबाल सिंह रोमाना और नीलू पहलवान सहित बड़ी संख्या में कमीशन एजेंट हाजिर थे।
न्यूज़: 6-2
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment