Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

विधायक कुंवर सिंह टेकाम की अगुवाई में बरी नदी में बोरी बंधान, जल गंगा संवर्धन अभियान को मिली नई रफ्तार

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

विधायक कुंवर सिंह टेकाम की अगुवाई में बरी नदी में बोरी बंधान, जल गंगा संवर्धन अभियान को मिली नई रफ्तार

——-

 

जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवार में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम की अगुवाई में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भगवार स्थित मॉडल विद्यालय के पास बहने वाली बरी नदी में बोरी बंधान का कार्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से संपन्न किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

कार्यक्रम में विधायक कुंवर सिंह टेकाम स्वयं उपस्थित रहकर श्रमदान में शामिल हुए और सभी को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, ग्राम पंचायत भगवार की सरपंच चेतना सिंह, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी, विमल जायसवाल, सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी, इंजीनियर, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में कोड़ार और भगवार के ग्रामीण मौजूद रहे।

 

सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए बरी नदी में बोरी बंधान कर जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर में वृद्धि, खेतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना और जल संकट से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर स्थायी समाधान तैयार करना है। बोरी बंधान से नदी के जल प्रवाह को नियंत्रित कर जल संचयन संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

 

इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से हम न केवल पानी को संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों की सहभागिता को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और इस तरह के प्रयासों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment