Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पनिहा पंचायत में भुगतान गड़बड़ी का आरोप, हितग्राही को पूरी राशि नहीं मिलने से विवाद

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

पनिहा पंचायत में भुगतान गड़बड़ी का आरोप, हितग्राही को पूरी राशि नहीं मिलने से विवाद

 

सीधी।

जिले के ग्राम पंचायत पनिहा, वार्ड क्रमांक 4 में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी एवं हितग्राही रामा धार गुप्ता ने पंचायत पर आरोप लगाया है कि उनके नाम से स्वीकृत मेड बंधान कार्य की पूरी राशि उन्हें नहीं दी गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जानकारी के अनुसार, आरा जी नंबर 163 में मेड बंधान का कार्य कराया गया, जिसे हितग्राही ने स्वयं पूरा करवाया। इस कार्य के लिए शासन द्वारा स्वीकृत राशि में से अब तक हितग्राही को लगभग 2 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं, जबकि करीब 1 लाख 42 हजार रुपये का भुगतान अभी तक लंबित बताया जा रहा है।

हितग्राही रामा धार गुप्ता का कहना है कि जब वे कई बार पंचायत सचिव के पास बकाया राशि लेने पहुंचे, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “अभी फसल बोई गई है, बाद में भुगतान किया जाएगा।” इससे हितग्राही में नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित कार्य की पूरी राशि पहले ही हितग्राही के नाम से निकाल ली गई है। ऐसे में यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है और पंचायत स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले में सरपंच और पंचायत के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो शासन की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article
Leave a Comment