Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पंजाब की ऐतिहासिक पार्टी का बड़ा फैसला या बड़ी चूक? -चंडीगढ़ चर्च स्कैम के आरोपी को चेयरमैन बनाने पर मसीह समुदाय में भारी आक्रोश; इंटेलिजेंस फेलियर?

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें
पंजाब की ऐतिहासिक पार्टी का बड़ा फैसला या बड़ी चूक?
-चंडीगढ़ चर्च स्कैम के आरोपी को चेयरमैन बनाने पर मसीह समुदाय में भारी आक्रोश; 
इंटेलिजेंस फेलियर?

-नियुक्ति से पहले क्यों नहीं हुई बैकग्राउंड की जांच; आइजैक नायर का पार्टी लीडरशिप पर गंभीर आरोप…
फरीदकोट/ चंडीगढ़ (अलेक्जेंडर डिसूज़ा):पंजाब की राजनीति में उस समय एक नया विवाद खड़ा हो गया, जब 1947 से पहले की एक बेहद प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक राजनीतिक पार्टी द्वारा हाल ही में की गई एक चेयरमैन की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठने लगे। इस फैसले को लेकर मसीह (ईसाई) समुदाय और पार्टी के ही वफादार कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
क्राइस्ट चर्च, सेक्टर-18, चंडीगढ़ के सबसे वरिष्ठ चर्च सदस्यों में से एक, आइजैक नायर ने इस नियुक्ति को लेकर पार्टी और जनता दोनों के साथ एक ‘बहुत बड़ा धोखा’ करार दिया है। उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली और उसकी इंटेलिजेंस टीम पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित क्राइस्ट चर्च (सेक्टर-18) से जुड़े वरिष्ठ सदस्य आइजैक नायर के अनुसार, जिस व्यक्ति को पार्टी ने चेयरमैन पद जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका इतिहास बेदाग नहीं है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने चंडीगढ़ की एक प्रमुख चर्च संस्था के ₹40 लाख का आज तक कोई हिसाब-किताब नहीं दिया है।
समुदाय के भीतर इस बात को लेकर गहरा रोष है कि जिस व्यक्ति पर अपनी ही धार्मिक संस्था के कोष में हेराफेरी के आरोप हों, उसे इतनी पुरानी और सम्मानित पार्टी ने बिना जांच-पड़ताल के इतना बड़ा पद कैसे दे दिया?
“यह मसीह कौम के साथ सरासर गद्दारी है। पार्टी की इंटेलिजेंस विंग इतनी कमजोर कैसे हो सकती है कि नियुक्ति से पहले उन्हें इस व्यक्ति के बैकग्राउंड और ₹40 लाख के इस गंभीर मामले की भनक तक नहीं लगी”: आइजैक नायर, मोस्ट सीनियर चर्च मेंबर (क्राइस्ट चर्च, सेक्टर-18, चंडीगढ़)।
पार्टी के भविष्य पर पड़ेगा बुरा असर:
राजनीतिक विश्लेषकों और मसीह समाज के प्रबुद्ध लोगों का मानना है कि इस दागी चेहरे से पार्टी को भविष्य में कोई राजनीतिक लाभ नहीं होने वाला, बल्कि इसके विपरीत, मसीह समुदाय के बीच पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुंचेगा।
‘अभी भी वक्त है, पार्टी अपनी भूल सुधारे’
चर्च और मसीह समाज की बेहतरी के लिए आवाज उठाते हुए आइजैक नायर ने पार्टी हाईकमांड को आगाह किया है कि अभी भी समय रहते इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने मांग की है कि पार्टी को तुरंत इस व्यक्ति के बारे में दोबारा सोचना चाहिए और ऐसे विवादित चेहरे को हटाकर किसी ईमानदार और समाज के प्रति वफादार व्यक्ति को मौका देना चाहिए, ताकि पार्टी और जनता दोनों का भला हो सके।
न्यूज़: 9-1,

फोटो: क्राइस्ट चर्च, सेक्टर-18, चंडीगढ़)।

Share This Article
Leave a Comment