Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बाबा फरीद पब्लिक स्कूल के अरमान शर्मा ने रचा इतिहास; NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) परीक्षा में ऑल इंडिया 291वीं रैंक हासिल कर फरीदकोट का नाम किया रोशन…

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

बाबा फरीद पब्लिक स्कूल के अरमान शर्मा ने रचा इतिहास; NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) परीक्षा में ऑल इंडिया 291वीं रैंक हासिल कर फरीदकोट का नाम किया रोशन… 


फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): स्थानीय बाबा फरीद पब्लिक स्कूल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा। स्कूल के होनहार पूर्व छात्र अरमान शर्मा ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली एन.डी.ए. (नेशनल डिफेंस एकेडमी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने संस्थान, बल्कि पूरे जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
मैट्रिक के बाद सीधा नेशनल लेवल पर धमाका अप्रैल 2024 में इसी स्कूल से मैट्रिक पास करने वाले अरमान शर्मा ने अपनी मेहनत के दम पर इस परीक्षा में 156वीं रैंक और ऑल इंडिया स्तर पर 291वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस कामयाबी ने फरीदकोट को देश के रक्षा मानचित्र पर गर्व के साथ स्थापित कर दिया है।
स्कूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत:
आज जैसे ही अरमान स्कूल कैंपस पहुंचे, वहां का माहौल उत्सव जैसा हो गया। स्कूल प्रशासन और स्टाफ ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अरमान ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के साथ अपनी सफलता के सूत्र साझा किए।
“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। केवल कड़ा अनुशासन, समय का सम्मान और निरंतर मेहनत ही आपको मंजिल तक पहुंचा सकती है”: अरमान शर्मा, एनडीए अचीवर।
अरमान ने भावुक होते हुए अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल के स्वर्गीय पूर्व चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह खालसा जी के मार्गदर्शन और स्कूल के सपोर्टिव वातावरण को दिया।
मैनेजमेंट और स्टाफ ने दी बधाई: मैनेजमेंट कमेटी:
मेंबर सुरिंदर सिंह रोमाना और नरिंदरपाल सिंह बराड़ ने अरमान को स्कूल का “गर्व” बताते हुए कहा कि ऐसे देशभक्त युवा ही देश का असली भविष्य हैं।
प्रिंसिपल का संदेश: एग्जीक्यूटिव प्रिंसिपल सुखदीप कौर ने इसे माता-पिता की प्रेरणा और स्कूल के ऊँचे मूल्यों की जीत बताया। वहीं, एक्टिंग वाइस प्रिंसिपल हरसिमरनजीत कौर ने अन्य छात्रों को अरमान से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हुई उपलब्धि बाबा फरीद इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सरदार सिमरजीत सिंह सेखों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अरमान की यह सफलता संस्थान के लिए एक मील का पत्थर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि स्कूल के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में याद की जाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
न्यूज़: 5-5
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment