Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

“रामनगर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, ₹84 हजार से ज्यादा का माल जप्त… भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट”

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

“रामनगर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, ₹84 हजार से ज्यादा का माल जप्त… भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट”

 

अनूपपुर।

जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी आरती शाक्य के निर्देशन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रामनगर पुलिस ने ग्राम झीमर और डूमरकछार क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी दबिश देते हुए भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर परिषद डूमरकछार वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 72 डिब्बों में भरा 432 किलो महुआ लाहन, 54 कार्टून में रखा 810 किलो गुड़ और 18 जूट बोरियों में भरा 450 किलो सूखा महुआ बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

पुलिस के अनुसार जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹84,600 आंकी गई है। मौके पर बरामद महुआ लाहन का नियमानुसार नष्टीकरण कराया गया, जबकि अन्य सामग्री को जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(f) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment