जल है तो कल है: ग्राम निगौरा में जल संरक्षण के लिए श्रमदान,

नदी पर किया गया बोरी बंधान
अनूपपुर/जैतहरी।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जैतहरी द्वारा ग्राम निगौरा में जल स्रोत सेवा समागम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान नवांकुर संस्था, आनंदम सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं स्थानीय प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर नदी पर बोरी बंधान किया। इस पहल का उद्देश्य बहते हुए पानी को रोककर जल संचयन करना, भू-जल स्तर में वृद्धि करना तथा गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में भी ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।




