Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कोतवाली पुलिस की तत्परता से 1 घंटे में लापता 7 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल हुई बरामद – रीवा ब्यूरो चीफ शुभम तिवारी

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रीवा ब्यूरो चीफ शुभम तिवारी
कोतवाली पुलिस की तत्परता से 1 घंटे में लापता 7 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल हुई बरामद,भावुक हुआ परिवार, कहा धन्यवाद रीवा पुलिस.

..

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40, नया तालाब गुढ़ चौराहा निवासी 7 वर्षीय श्रेया बंसल (पिता– विकास बंसल) आज दोपहर करीब 2:30 बजे मोहल्ले में खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला, तो घबराए हुए परिजन सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में सीएसपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर तत्काल खोज अभियान शुरू किया और आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते महज एक घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। जानकारी के अनुसार बच्ची पास के ही एक सुनसान घर में चली गई थी, जहां वह सो गई थी, इसी कारण उसका पता नहीं चल पा रहा था। जब पुलिस ने बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया, तो परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और माहौल भावुक हो गया। परिवार ने कहां धन्यवाद रीवा पुलिस इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निशा मिश्रा के नेतृत्व में विक्रम वर्मा, अमित सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment