ब्यौहारी, मध्य प्रदेश | 15 अप्रैल 2026
यस न्यूज़ प्रतिनिधि: विनय द्विवेदी (94247 77542)
ब्यौहारी उत्कृष्ट विद्यालय का नाम मध्यप्रदेश के तीसरा स्थान पर
शहडोल – ब्यौहारी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नियमित छात्र योगेंद्र सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
योगेंद्र की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि योगेंद्र शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


