*केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए हैं . इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है, जो पिछले साल (93.66%) के मुकाबले 0.04% बेहतर है . बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा करते हुए रिजल्ट सामान्य से करीब एक महीना पहले जारी कर दिया है.*



