Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बिहार में बीजेपी का पहला सीएम, नीतीश के बाद गद्दी पर बैठेंगे सम्राट चौधरी

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

Samrat Chaudhary Bihar New CM Live: बिहार में बीजेपी का पहला सीएम, नीतीश के बाद गद्दी पर बैठेंगे सम्राट चौधरी, कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ

Bihar New CM Name Samrat Chaudhary LIVE: बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही ब‍िहार में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है क‍ि सम्राट चौधरी ब‍िहार के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। ब‍िहार में अब नीतीश युग का अंत हो गया है और सम्राट युग की शुरुआत होने जा रही है। बीजेपी व‍िधानमंडल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर द‍िया गया है।

सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांक‍ि अभी औपचार‍िक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ ‘नीतीश युग’ का अंत हो गया है। नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी। इसके बाद वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ मिलकर अपना इस्तीफा देने पहुंचे। अब बस कुछ ही देर में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसके बाद सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment