Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचला, 5 की मौत

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचला, 5 की मौत

 

डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। किकरातालाब गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुआ। कुछ ग्रामीण पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे, तभी किकरातालाब के पास वाहन का टायर पंचर हो गया। चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आया ट्रक नियंत्रण खो बैठा और वहां खड़े लोगों को रौंदता हुआ निकल गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास का इलाका दहल उठा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment