दीवार लेखन के माध्यम से दिया जा रहा जल संरक्षण का संदेश
प्रदेश सरकार के आव्हान पर उमरिया जिले में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अब जोर पकड़ रहा है।ग्रामीणों को जल के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है।इसी कड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ला के निर्देशानुसार व सेक्टर 3 कि परामर्शदाता जयभारती साहू के मार्गदर्शन में कालरी स्कूल उमरिया में दीवाल लेखन का कार्य किया गया व पानी की बूंद बूंद बचाने के लिए जनजागरुकता का कार्य किया गया ।

⏩इस अवसर पर कर लो अपने मन मे निश्चय, करना है जल को संचय, अगर आज जल न बचाओगे , तो आने वाला कल न देख पाओगे , पानी हम बचायेंगे, देश में खुशहाली लायेंगे आदि स्लोगनो के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी छात्र अश्वनी अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#उमरिया


