Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

NEWS DESK
6 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने कवायद तेज, युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस 

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ब्यौहारी – शहडोल जिला के ब्यौहारी विधानसभा 83 में ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन के सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, प्रभारी त्रिभुवन प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए कड़े निर्देश। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल अध्यक्ष अजय अवस्थी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी-83 में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी-83 के प्रभारी त्रिभुवन प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ द्वारा की गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों तथा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों एवं उनकी कार्यकारिणियों का सत्यापन प्रभारी द्वारा किया गया। साथ ही आगामी दिनों में ग्राम पंचायतवार बैठकें आयोजित कर संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

बैठक में प्रभारी त्रिभुवन प्रताप सिंह ने पार्टी संगठन में अनुशासन को लेकर बेहद स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अथवा किसी भी कांग्रेस पदाधिकारी के प्रति अभद्र, आपत्तिजनक अथवा अनुशासनहीन टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तत्काल संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्रवाई किसी व्यक्ति के पद या राजनीतिक कद को देखकर नहीं होगी। चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा पदाधिकारी हो या सामान्य कार्यकर्ता—पार्टी अनुशासन के विरुद्ध जाने पर कार्रवाई तय है।

प्रभारी के इस सख्त रुख से बैठक में संदेश गया कि कांग्रेस संगठन में अब अनुशासनहीनता, आपसी बयानबाजी और सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करें, ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से पहुंचाएं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लें।

युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस 

भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस एवं आदिवासी स्थापना दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस ब्योहारी में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वहीं युवक कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं की लोकतंत्र में भूमिका और संगठन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा आमजन के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद ताम्रकार, जनपद सदस्य हरेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़वा अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकी अध्यक्ष रामलखन सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पपोंध अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमझोर अध्यक्ष अनिल पटेल, जिला महामंत्री सुंदरलाल गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष ब्यौहारी विनय द्विवेदी, मंडलम अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, बाबूलाल सिंह, नागेंद्र सिंह वर्मा, शंकरिया कोल, राम उजागर सिंह, धर्मेंद्र सिंह चतुर्वेदी, इंद्र कुमार पाठक, नगर कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष हरि सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर कोरी, संगठन महासचिव ब्यौहारी विनोद कुशवाहा, पार्षद श्रीमती गीता कोल, राजीव सिंह उमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद चिरंजीव लाल चंचलानी, अनिल नामदेव राधिका प्रसाद पटेल, राकेश चतुर्वेदी, प्रियदर्शी तिवारी कृष्ण कुमार पटेल, बसंत साहू, पहलाद मणि पांडे, राममिलन प्रजापति, मोहम्मद जलील, आलोक पांडे, राजभान मिश्रा, कुलदीप सिंह, राजेश राठौर, रामबहोर माली, इंद्र नारायण मिश्रा, विवेक बंसल, आरुषतम पटेल, रामलाल प्रजापति, लल्ला साकेत, गणेश तोमर, सुशांत साकेत, विवेक साकेत जवाहर सिंह, समय लाल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment