Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कैंसर उपचार में नई तकनीकों पर राष्ट्रीय मंथन: BFUHS के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद ने किया ‘WNTRO 2026’ का भव्य उद्घाटन,

Alexander D’Souza
5 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कैंसर उपचार में नई तकनीकों पर राष्ट्रीय मंथन: BFUHS के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद ने किया ‘WNTRO 2026’ का भव्य उद्घाटन, 


-पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन: कैंसर अब राज्य में अधिसूचित (Notifiable) रोग घोषित,
-फरीदकोट के जीजीएसएमसीएच (GGSMCH) में जुटे देशभर के शीर्ष कैंसर विशेषज्ञ और वैज्ञानिक,
-बाबा फरीद यूनिवर्सिटी देश की पहली ‘ग्रीन हेल्थ कैंपस एवं ग्रीन यूनिवर्सिटी’ बनी: डॉ. राजीव सूद
फरीदकोट, 11 जुलाई (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): कैंसर के इलाज में अत्याधुनिक तकनीकों और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ (BFUHS), फरीदकोट के सीनेट हॉल में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यशाला “WNTRO 2026” (वर्कशॉप ऑन न्यूअर टेक्नोलॉजीज़ इन रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) का आयोजन किया गया।
यह प्रतिष्ठित कार्यशाला गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GGSMCH), फरीदकोट के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया (ARRTI) और नॉर्थ ज़ोन, एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (NZ-AROI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का गरिमामयी उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे BFUHS के माननीय वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद ने किया। इस राष्ट्रीय मंथन में देशभर के विख्यात कैंसर संस्थानों से आए रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिकल फिजिसिस्ट, रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट, संकाय सदस्यों और बड़ी संख्या में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
“पद और प्रतिष्ठा क्षणभंगुर, ज्ञान और सेवा ही स्थायी विरासत”:
कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष, जीजीएसएमसीएच के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख व एनज़ेड-एआरओआई के सचिव डॉ. प्रदीप गर्ग ने स्वागत भाषण की शुरुआत बेहद भावुक और प्रेरक पंक्तियों से की:
“इस भरे ज़माने में मेरी क्या हस्ती है… न नाम का गुरूर है, न शोहरत की आरज़ू…” उन्होंने कहा कि पद और प्रतिष्ठा क्षणभंगुर हैं, जबकि ज्ञान, करुणा और सेवा ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान हैं। डॉ. गर्ग ने स्पष्ट किया कि ‘WNTRO 2026’ का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाना है ताकि अत्याधुनिक तकनीकों का सीधा लाभ अंतिम छोर पर बैठे कैंसर रोगियों तक पहुंच सके।
पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति; कैंसर अब ‘अधिसूचित रोग’ घोषित:
अपने उद्घाटन संबोधन में वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद ने यूनिवर्सिटी की कई बड़ी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने इसे पंजाब के इतिहास के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए घोषणा की कि कैंसर को अब राज्य में अधिसूचित (Notifiable) रोग घोषित कर दिया गया है, जिससे इस बीमारी की निगरानी, पंजीकरण और उपचार नीति को जबरदस्त मजबूती मिलेगी।
डॉ. सूद द्वारा साझा की गई मुख्य उपलब्धियां:
ग्रीन यूनिवर्सिटी: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी देश की पहली ‘ग्रीन हेल्थ कैंपस एवं ग्रीन यूनिवर्सिटी’ बन चुकी है।
सीटों में वृद्धि: वर्ष 2014 में मात्र 4 सीटों से शुरू हुआ बी.एससी. रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स अब बढ़ाकर 10 सीटों का कर दिया गया है, और इस वर्ष सभी सीटें फुल हैं।
इलाज का बड़ा केंद्र: जीजीएसएमसीएच, फरीदकोट के कैंसर केंद्र में अब तक 36,100 से अधिक कैंसर रोगियों का पंजीकरण हो चुका है।
सुविधाओं का विस्तार: फाजिल्का में टर्शियरी कैंसर सेंटर की स्थापना, बठिंडा में डीएनबी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम, उत्तर भारत के सरकारी क्षेत्र की पहली PET-CT सुविधा, पंजाब की पहली 3 टेस्ला एमआरआई और यूरो-गायनी व सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों पर मंथन
कार्यशाला के विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में देश के अग्रणी विशेषज्ञों ने कैंसर इलाज की नई दिशाओं पर व्याख्यान दिए।
इसमें मुख्य रूप से:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रेडियोमिक्स का उपयोग
एडैप्टिव व इमेज-गाइडेड रेडियोथेरेपी (IGRT)
स्टीरियोटैक्टिक रेडियोथेरेपी (SBRT/SRS)
एडवांस्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और क्वालिटी एश्योरेंस जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि, आमंत्रित वक्ताओं और देश भर से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने विश्वास जताया कि WNTRO 2026 से निकले निष्कर्ष देश में कैंसर उपचार और अनुसंधान को एक नई व प्रभावी दिशा प्रदान करेंगे।
न्यूज़: 11-3,
फोटोज़:

Share This Article
Leave a Comment