Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अंगूठा लगवाकर हड़पा राशन! मैहर में 23 लाख से ज्यादा के घोटाले का खुलासा, विक्रेता और प्रबंधक पर एफआईआर

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अंगूठा लगवाकर हड़पा राशन! मैहर में 23 लाख से ज्यादा के घोटाले का खुलासा, विक्रेता और प्रबंधक पर एफआईआर

 

मैहर।

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में की गई जांच में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद सेवा सहकारी समिति बरा खुर्द द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गौरैया के विक्रेता धनीराम दहिया और समिति प्रबंधक कमलेश विश्वकर्मा के खिलाफ थाना बदेरा में एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

जांच में खुलासा हुआ कि जनवरी से जून 2026 के बीच कई उपभोक्ताओं से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाया गया, लेकिन उन्हें निर्धारित राशन सामग्री वितरित नहीं की गई। आरोप है कि उपभोक्ताओं के नाम पर खाद्यान्न का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज कर शासन को गुमराह किया गया और राशन का गबन किया गया।

 

प्रशासनिक जांच में इस पूरे मामले में 23 लाख 25 हजार 901 रुपये की राशि की वसूली निकाली गई है। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता और हितग्राहियों के अधिकारों के हनन के रूप में देखते हुए संबंधित आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(5) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिला प्रशासन का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के हक के राशन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की आगे जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment