Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

गोविंदगढ़ में पेड़ जल रहे, जीव मर रहे… रेंजर साहब सिर्फ हूटर बजा रहे!”

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

गोविंदगढ़ में पेड़ जल रहे, जीव मर रहे… रेंजर साहब सिर्फ हूटर बजा रहे!”

रीवा। रीवा जिले के गोविंदगढ़ वन क्षेत्र में इन दिनों भीषण आग लगी हुई है, जिससे सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो चुके हैं। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि किलोमीटरों दूर से धुआं और आग साफ नजर आ रही है।


इस आगजनी में वन्य जीवों को भी भारी नुकसान होने की आशंका है। बावजूद इसके, वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग केवल औपचारिक गतिविधियों तक सीमित है। एक ओर वृक्षारोपण कर फोटो खिंचवाई जाती है, वहीं दूसरी ओर जंगलों को बचाने में लापरवाही बरती जा रही है।
परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर की सक्रियता भी सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि वे केवल वाहन में हूटर लगाकर भ्रमण और लकड़ी के टालों पर कार्रवाई तक सीमित हैं।
प्रश्न यह उठता है कि यदि जंगल ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो वन विभाग की भूमिका क्या रह जाएगी?

Share This Article
Leave a Comment