*भदौरा में जन चौपाल बनी भरोसे की मिसाल: मौके पर समाधान, पुलिस–जनता संवाद ने जीता दिल*
*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट*
सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम ने प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की एक मजबूत कड़ी पेश की। थाना प्रभारी कन्हैंया सिंह बघेल की मौजूदगी में यह आयोजन सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, बढ़ते साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों, यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उनकी सरल और स्पष्ट बातचीत ने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाया।
जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं, जिनमें सड़क और जमीन विवाद जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। खास बात यह रही कि कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे लोगों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम भदौरा का सरपंच रामेश पनडिया सहायक सचिव शत्रुघ्न जायसवाल निधपुरी सरपंच राज कुमार कोल राम नरेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यह जन चौपाल न सिर्फ समस्याओं के समाधान का माध्यम बना, बल्कि पुलिस और जनता के बीच संवाद और सहयोग की मिसाल भी पेश कर गया।





