Rewa-विगत 14 महीनों (Aug 2023 – Oct 2024) में रीवा वनमण्डल की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों उपलब्धियां :DFO

0Shares

✍🏻 पत्रकार- शुभम तिवारी रीवा खास रिपोर्ट* जुलाई 2024 में वनक्षेत्र में लगभग 5 लाख पौधों का रोपण हुआ। *प्लास्टिक फ्री प्लांटेशन* अभियान अंतर्गत लगभग 5000 किलोग्राम प्लास्टिक बैग्स के कचरे को संग्रहित कर, स्क्रैप डीलर को बेचा गया, जिससे प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग श्रृंखला में आया और30,000 किलोग्राम कार्बनडाइऑक्साइड उत्सर्जन रोका गया। साथ ही, प्राप्त राशि से प्लास्टिक बॉटल्स के कचरे से बनी विशेष जैकेट्स का क्रय किया गया।* कुछ चिन्हित प्लांटेशन में *Air Quality Monitoring* और *Goundwater level Monitoring* प्रारंभ किया गया, जिससे वानिकी कार्यों का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव को मापा जा सके।* कई रोपण क्षेत्रों में *भू जल संरक्षण कार्य* और *चारागाह विकास* पर भी ध्यान दिया गया।* माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला के निर्देश अनुसार रीवा शहर को और अधिक हरा भरा करने के उद्देश्य से शहर एवं आसपास लगभग 25,000 पौधों का *विस्तार वानिकी* योजना अंतर्गत रोपण किया गया। इसमें मुख्य सड़कों के किनारे, बसामन मामा गौवंश विहार, लक्ष्मणबाग परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित नगर वन, राजनिवास स्थित विंध्या जैव विविधता वाटिका, इत्यादि शामिल रहे। *आरोग्य रीवा अभियान* अंतर्गत कई सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों, जन प्रतिनिधियों और मीडिया बंधुओं को निशुल्क फलदार पौधे वितरित किए गए। रीवा शहर के सभी *वार्डों में* भी रोपण किए गए।* लकड़ी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए लगभग 80 *कार्यवाहियां* की गई, जिनमें वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए। कई हेक्टेयर वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया।* *जटायु संरक्षण अभियान* अंतर्गत विभिन्न हितधारकों (जैसे गौशाला प्रबंधकों, गौ सेवकों, पशु चिकित्सकों, दवा दुकानों, इत्यादि) को हानिकारक दवाओं का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया, और गिद्ध रहवास स्थलों की सतत निगरानी की गई। इसके फलस्वरूप, रीवा वनमण्डल में गिद्धों की 350 से लगभग 650 हो गई।* बसामन मामा गौवंश विहार में किए गए रोपण में सिंचाई कार्यों के सतत अनुश्रवण और निगरानी हेतु *स्मार्ट सेंसर* सिस्टम स्थापित किए गए। पूरे देश में इस तरह का कार्य पहली बार रीवा वनमण्डल में ही हुआ है।* *ड्रोन से हवाई सीडिंग / बीजरोपण* कार्य भी प्रयोगात्मक रूप से किया गया। ऐसा मध्य प्रदेश में पहली बार हुआ था। वर्तमान में यहां अंकुरण संतोषजनक है।* 19 *अनुभूति कार्यक्रमों* का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। 40 स्कूलों एवं कॉलेज में *ईको क्लब* को सशक्त किया गया।* वन संरक्षण अधिनियम एवं वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत *विकास कार्यों हेतु अनुमति* देने की त्वरित कार्यवाही की गई।* रीवा वनमण्डल में पहली बार *रीवा फॉरेस्टर्स मीट* का आयोजन किया गया, जिसमें वनकर्मियों में टीम भावना विकसित करने हेतु कई मनोरंजक गतिविधियां की गई।* अन्य कार्य: *मिशन लाइफ* अंतर्गत कई गतिविधियां आयोजित की गई, *बीज संग्रहण* , इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *