फरीदकोट पुलिस का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ गैंग के 3 शूटर विदेशी ‘ग्लॉक’ पिस्टल सहित गिरफ्तार—-
फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): जिले में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत फरीदकोट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब सीआईए (सीआईए) स्टाफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े तीन गुर्गों को हथियारों समेत दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 9mm विदेशी ग्लॉक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं,
-एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में मिली कामयाबी
डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) श्री अवतार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीआईए स्टाफ फरीदकोट द्वारा की गई विशेष नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान इन आरोपियों को काबू किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:-
1. जगदीप कुमार उर्फ दीपू (निवासी बाजीगर बस्ती, फरीदकोट)।
2. चेतन घारू उर्फ चेतू (निवासी आवा बस्ती, फिरोजपुर)।
3. सनी सिंह (निवासी बाजीगर बस्ती, फरीदकोट)।
मर्डर केस का भगोड़ा भी चढ़ा पुलिस के हत्थे:
जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी चेतन घारू फिरोजपुर के एक चर्चित मर्डर केस (FIR No. 242/2023) में वांछित था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या (धारा 302) जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
ऑपरेशन की पूरी कहानी: कैसे बिछाया गया जाल?
सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई परमिंदर सिंह की टीम ने 19 मार्च को नई अनाज मंडी के पास से जगदीप दीपू और चेतन को दबोचा। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि यह विदेशी हथियार आगे सप्लाई किए जाने थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने 22 मार्च को तीसरे साथी सनी सिंह को एयरक्राफ्ट ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की आगामी रणनीति
सिटी फरीदकोट पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी अवतार सिंह ने स्पष्ट किया कि अब पुलिस इनके ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड’ लिंक्स खंगाल रही है-यानी यह पता लगाया जा रहा है कि विदेशी हथियार किस रूट से भारत आए और इन शूटरों का अगला निशाना कौन था।
“जिले की शांति भंग करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टरों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है”—-पुलिस प्रशासन, फरीदकोट।
न्यूज़: 23-1
फोटो:
फरीदकोट पुलिस का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ गैंग के 3 शूटर विदेशी ‘ग्लॉक’ पिस्टल सहित गिरफ्तार—-
Leave a Comment
Leave a Comment


