पोरसा (मुरैना): पत्रकार विनय की रिपोर्ट।
छोटे से कस्बे पोरसा के कुरैठा गांव से निकले धर्मेंद्र उपाध्याय ने आज सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसी पहचान बना ली है, जो न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश और विदेशों तक फैली हुई है। उनके वीडियो और कंटेंट को केवल एक महीने में 100 करोड़ (1 अरब) से अधिक बार देखा जा चुका है, जो किसी भी उभरते डिजिटल क्रिएटर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

फेसबुक पर करीब 20 लाख फॉलोवर्स, इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, और यूट्यूब पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ धर्मेंद्र उपाध्याय आज सोशल मीडिया के चमकते सितारे बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज कोई भी सोशल मीडिया ऐप खोलो – धर्मेंद्र की रील जरूर सामने आती है।

धर्मेंद्र उपाध्याय न सिर्फ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं। उनके कई गाने और म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लाखों-करोड़ों लोगों ने देखा और पसंद किया है। उनकी रचनात्मकता, देसी अंदाज़ और प्रभावशाली प्रस्तुति ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों में लोकप्रिय बना दिया है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनके फॉलोअर्स में सबसे बड़ी संख्या 25 से 35 वर्ष की उम्र के युवाओं की है, जो कुल ऑडियंस का लगभग 50% हिस्सा है। धर्मेंद्र की रील्स में हास्य, सामाजिक संदेश और भोजपुरी संस्कृति का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है, जो उन्हें औरों से अलग बनाता है।
क्या आपने भी धर्मेंद्र उपाध्याय की रील्स देखी हैं? अगर नहीं, तो एक बार जरूर देखें – क्योंकि पोरसा का यह सितारा अब सिर्फ अपने गांव या जिले का नहीं, बल्कि पूरे देश का डिजिटल आइकन बन चुका है। धर्मेंद्र की यह सफलता यह साबित करती है कि अगर लगन और मेहनत हो, तो छोटे शहरों से भी लोग अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं।