सीटी स्कैन मशीन निःशुल्क जांच सेवा एवं पैथोलॉजी की नई सुविधा,स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी- सांसद डॉ. विनोद बिंद

0Shares

सीटी स्कैन मशीन जांच सेवा एवं पैथोलॉजी सेंटर का सांसद, डीएम,सीडीओ ने उद्घाटन कर जनपदवासियों को किया समर्पित

भदोही 9 अप्रैल2025/नितेश उपाध्याय ब्यूरो चीफ।
सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय सरपतहा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई जब मा.सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिलाधिकारी विशाल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सीटी स्कैन मशीन जांच सेवा एवं पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनपदवासियों को संबोधित करते हुए, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। सीटी स्कैन मशीन जांच सेवा से अब मरीजों को सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। पैथोलॉजी सेंटर,यहाँ विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जल्दी और सटीक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर, जनपदवासियों को बधाई देते हुए सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि जनपदवासियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि यह सुविधा जनपदवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
डॉक्टर द्वारा रेफर मरीजों को यहां पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एवं आपातकालीन 24 घंटे सेवाएं निशुल्क सीटी स्कैन जांच की सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक एवं सीएमएस सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय डॉ सुनील कुमार पासवान ने बताया कि जनपद में 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, भदोही में पी०पी०पी० माडल पर सी०टी० स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने से रोगियों को जटिल एवं गम्भीर बीमारियों के जांच एवं इलाज में सहूलियत होगी। आधुनिक पैथोलाजी लैब में खून की सभी प्रकार की जांचे निःशुल्क उपलब्ध है जिससे जनपद वासियों को बाहर की भाग-दौड़ से राहत प्राप्त होगी।

उद्घाटन शुभारंभ में ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद,
अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीएमएस महाराजां चेत सिंह डॉ अजय तिवारी, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, सीटी स्कैन मशीन एवं पैथोलॉजी सेंटर को संचालित करने वाले डॉक्टर, स्वास्थ कर्मी सहित समस्त डॉक्टर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *