धनतेरस पर खरीदा नया ट्रैक्टर सुबह होते ही पलटा, चारों पहिए हवा में! चालक
खुशियों के माहौल में अचानक पसरा सन्नाटा, खेत की मेड़ के पास हुआ हादसा

- खुशियों के माहौल में अचानक पसरा सन्नाटा, खेत की मेड़ के पास हुआ हादसा, टली बड़ी दुर्घटना
शहडोल। धनतेरस के शुभ अवसर पर नया ट्रैक्टर खरीदकर घर लाने की खुशी अभी परिवार में पूरी तरह बिखरी भी नहीं थी कि शनिवार सुबह एक हादसे ने सबको सकते में डाल दिया 
जानकारी के अनुसार, ग्राम तेंदुआढ़ निवासी बसंतलाल पटेल धनतेरस पर नया ट्रैक्टर खरीदकर घर लाए थे। शनिवार सुबह करीब 7:54 बजे घर के पास ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत की मेड़ के किनारे पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
धनतेरस पर खरीदे गए नए ट्रैक्टर के पलटने से परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।




