पोरसा विद्युत मंडल की विजिलेंस चेकिंग: 49 चोरी मामलों में दर्ज हुई कार्रवाइयाँ - YES NEWS

पोरसा विद्युत मंडल की विजिलेंस चेकिंग: 49 चोरी मामलों में दर्ज हुई कार्रवाइयाँ

0Shares

 

पोरसा विद्युत मंडल ने की बड़ी कार्रवाई, 49 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के प्रकरण दर्ज

पोरसा, मुरेना। पत्रकार विनय मेहरा…।

विद्युत चोरी की रोकथाम हेतु पोरसा विद्युत मंडल की टीम ने आज एक बड़ा अभियान चलाया। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अंबाह डिवीजन के विद्युत मंडल अधिकारी रितेश श्रीवास्तव के निर्देश पर आज पोरसा में एक व्यापक विजिलेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल नौ टीमें बनाई गई थीं, जिनमें विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

टीम का नेतृत्व एई शिव सिंह चौबे, एई ओमप्रकाश सलामे, एई नीरज शाक्य, जेई विवेक प्रताप सिंह भदोरिया, जेई आनंदीलाल अहिरवार, जेई भरत कतिजा, जेई अनिल उइके, जेई सुनील चौधरी और जेई नीलेश खगरिया ने किया। इसके साथ ही इस अभियान में सोनू सिंह तोमर, सुनील मांझी, राम प्रताप सिंह तोमर, जितेंद्र शर्मा, दीपक सोलंकी, कृष्ण मुरारी श्रीवास, उदल सिंह कुशवाहा, देवेंद्र सिंह कुशवाहा, राहुल सिंह भदोरिया और अजीत बोहरे समेत अन्य स्टाफ भी शामिल थे।

 



टीम ने पोरसा शहर में विभिन्न इलाकों का दौरा किया और विद्युत चोरी करने वाले 49 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इन 49 मामलों में से 1 मामला धारा 126, 3 मामले धारा 138 और 45 मामले धारा 135 के तहत दर्ज किए गए। इसके अलावा, मौके पर 17 खराब मीटर भी बदले गए।

विद्युत मंडल ने यह भी बताया कि विद्युत चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है, और इस अभियान के तहत आगे भी लगातार चेकिंग और मीटर बदलने का कार्य जारी रहेगा।

यह कदम विद्युत चोरी को रोकने और उपभोक्ताओं के लिए उचित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मंडल द्वारा किए गए इस कदम से जहां एक ओर विद्युत चोरी में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को सही बिलिंग और बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *