ब्यौहारी में विधानसभा प्रभारी ने ली संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
शहडोल। विधानसभा क्षेत्र 83 ब्यौहारी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, क्षेत्र की जनसमस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ नेता श्री त्रिभुवन सिंह जी एवं श्री अजय अवस्थी जी के ब्यौहारी आगमन पर मंडलम अध्यक्ष विनय द्विवेदी द्वारा माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच लगातार संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हुए संवाद में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और युवाओं की भागीदारी को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि ब्यौहारी का प्रत्येक कार्यकर्ता अब पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुका है और जनता की आवाज बनकर कार्य करेगा।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि संतोष शुक्ला, जिला महासचिव विनोद ताम्रकार, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरि मोहन तिवारी, पूर्व विधायक राम पाल सिंह, पूर्व प्रत्याशी रामलखन सिंह, नगर अध्यक्ष हरी सिंह, चिरौंजी लाल चंचलानी, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, नरेंद्र पांडेय, राजेश मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष विनय द्विवेदी, आदित्य देव सिंह, नागेंद्र वर्मा, आशुतोष पटेल, आयुष्मान ताम्रकार, प्रदीप गुप्ता, दिलीप तिवारी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, विनोद पटेल, हरीशंकर कोरी, पुष्पेंद्र परौहा, अनिल नामदेव, विजय द्विवेदी, अंकित गुप्ता, प्रियदर्शी तिवारी, विक्रम सिंह, मोहम्मद कलीमी, छत्रपाल वर्मन, राकेश वर्मन, अभिषेक सिंह, आलोक पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





