संवाददाता, शारदा पांडेय 13 जनवरी 2022
जनपद भदोही में आज 13 जनवरी 2022 को भाजपा के तरफ से इस समय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जहां पर लोग भाजपा के शासन काल में हुए कार्यों का बखान करते हुए लोगों को उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। इसी क्रम मे आज बृहस्पतिवार को डीघ मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में बनकट गांव में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। और प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी एवं आयुष्मान कार्ड लाभार्थीयों के डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया और सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाएं कानून व्यवस्था में सुधार और और माफिया राज की समाप्ति महिलाओं बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों गरीब वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। डॉ रमाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जाने वाले लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत आज बनकट ग्राम सभा के शक्ति केंद्र संयोजक राजेंद्र सिंह के साथ लाभार्थी जनसंपर्क अभियान में घर जाकर पत्रक वितरण किया गया।और दस्युपुर गांव के सभी शक्ति केंद्रों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लाभार्थियों के घर घर जाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तीन से चार लोगों की टोली बनाकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस अभियान में सम्मिलित पूर्व मंडल महामंत्री आदर्श पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवराज सिंह, श्याम सुंदर सिंह, डॉ अरुण सिंह, राजू सिंह, नागराज सिंह, कलेक्टर तिवारी पूर्व मंडल महामंत्री डॉ कौशलेंद्र सिंह, आदि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पत्रक वितरण और जनसंपर्क किया गया।